पलामू, फरवरी 20 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक दिया है। गुरुवार को अध्यक्ष पद की उम्मीदवार कुमारी शीला चौधरी ने जानू चौधरी एवं बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ बाजार क्षेत्र में जन संपर्क किया। शीला चौधरी ने बताया कि घर घर जाकर लोगों से आशीर्वाद ले रहे है, सभी लोगों का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...