रुडकी, जनवरी 12 -- रुड़की, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री सतपाल महराज ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से उत्तराखण्ड की सीमा पर 32 किमी लंबे शीला खाला नाले की सफाई और खुदाई का कार्य किया जा रहा है। बताया कि इससे लगभग 21 गांवों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। नगला इमरती में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में उन्होंने बताया कि शीला खाला नाला की कुल लंबाई 44 किमी है। इस नाले पर कई जगहों पर अतिक्रमण किया गया है। उसे हटाने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि कुछ जगहों पर लोगों ने इस नाले का अस्तित्व ही खत्म कर दिया है। पुराने दस्तावेज और रिकॉर्ड के आधार पर फिर से शीला खाला नाले की सफाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...