मेरठ, अक्टूबर 22 -- पल्लवपुरम स्थित शीलकुंज कॉलोनी के एक मकान में हुई 50 लाख की चोरी को घर की नौकरानी ने अंजाम दिया था। लालच के चलते वर्षों के विश्वास का नौकरानी ने कत्ल कर दिया। नौकरानी सुबह 8 बजे से शाम 4.30 बजे तक घर में ही रहती थी। उसके सामने कई बार जेवरात इस्तेमाल के लिए निकाले जाते थे, इसलिए उसे इसकी जानकारी थी। पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर तमाम जेवरात बरामद कर लिए हैं। शीलकुंज निवासी मनप्रीत पत्नी ईशू वर्मा शनिवार सुबह बच्चे को स्कूल छोड़ने गई थी। ईशू उस समय जिम गए हुए थे। इसी दौरान उनके मकान में चोरी की घटना हुई। सुबह करीब आठ बजे घर में काम करने वाली मेड बोबी पत्नी जगवीर निवासी महल गांव पहुंची तो सामान बिखरा मिला। इसके बाद सूचना मनप्रीत को दी। 50 लाख के जेवरात चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.