नई दिल्ली, जनवरी 9 -- सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ का चुनाव निर्धारित तिथि (10 जनवरी) को कराये जाने को हरी झंडी दे दी है, लेकिन अगले आदेश तक चुनाव परिणाम घोषित न करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने क्रिकेट संघ के आगामी चुनाव से संबंधित याचिका की सुनवाई पर गुरुवार को सहमति जताई। याचिका में स्वतंत्र निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने की मांग की गई थी, ताकि निर्वाचन सूची तैयार करना संभव हो सके और चुनाव को इस संगठन के संविधान के अनुसार आयोजित किया जा सके। पीठ ने 'यूथ क्रिकेट क्लब' एवं अन्य की याचिका पर जेकेसीए से जवाब तलब किया और इस मामले की सुनवाई के लिए दो फरवरी की तारीख निर्धारित की। अदालत ने कहा कि इस बीच, चुनाव निर्धारित तिथि पर कराये जाएंगे, लेकिन इसका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.