सुल्तानपुर, जनवरी 9 -- गोसाईंगंज,संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन के चीनी उद्योग विभाग ने सुलतानपुर में तैनात जिला गन्ना अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद को गंभीर लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राजेन्द्र प्रसाद को किसान सहकारी चीनी मिल सुलतानपुर के प्रधान प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था। जिला गन्ना अधिकारी पर आरोप है कि सहकारी चीनी मिल सुलतानपुर में शीरा भंडारण के लिए बनाए गए टैंक में बरसात के पानी से बचाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इसके अलावा शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का जिला गन्ना अधिकारी द्वारा अनुपालन नहीं किया गया। इनके द्वारा चीनी मिल के पर्यवेक्षणीय दायित्वों में शिथिलता, कार्यों में लापरवाही तथा कर्मचारी आचरण नियमावली का पालन नही किया गया। प्रकरण में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर जिला गन्...