फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। प्रेम और आस्था से जुड़ा यह अनोखा मामला मंगलवार को फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शिव मंदिर में सामने आया। सात माह के प्रेम संबंध के बाद शीबा अंसारी ने अपने पहले पति से तलाक लेकर गौतम श्रीवास्तव के साथ हिंदू परंपराओं के अनुसार विवाह किया। विवाह संस्कार के दौरान जलाभिषेक किया गया, मांग में सिंदूर भरा गया और मंगलसूत्र पहनाकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की गई। विवाह के साथ ही शीबा अंसारी ने अपना नाम बदलकर सृष्टि रख लिया। शीबा के पहले विवाह से तीन वर्षीय पुत्र है, जिसका नाम पहले अलहसन था। विवाह के बाद बच्चे का नाम बदलकर कार्तिक रख दिया गया। मंदिर में विवाह संपन्न होने के बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया भी पूरी की। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शिवालय में रामद...