मऊ, दिसम्बर 17 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.अरविन्द कुमार गिरि ने इस समय पड़ रही शीत लहर से पशु-पक्षियों को बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें उन्हें खुले में न रखने, शेड ढकने, पुआल या बुरादा बिछाने, संतुलित व गर्म आहार देने की अपील किया है। साथ ही ठंड लगने पर तुरंत टोल-फ्री नंबर 1962 पर संपर्क करने की सलाह दी, ताकि पशुओं को ठंडी हवा और बीमारियों से बचाया जा सके। जिले में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में पशु-पक्षियों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुपालकों से अपील की है कि वे उचित प्रबंधन अपनाकर अपने पशुओं को शीत लहर से सुरक्षित रखें, ताकि दूध उत्पादन में कमी, बच्चों की वृद्धि रुकने और पशु हानि जैसी समस्याओं से बचा जा सके। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.