अल्मोड़ा, फरवरी 24 -- अल्मोड़ा। नगर में दिन भर खिली धूप ने लोगों को राहत दी। वहीं, सुबह और शाम शीतलहर ने लोगों को ठंड का एहसास कराया। दो दिन पूर्व हुई हल्की बर्फबारी से एकाएक तापमान में गिरावट आ गई थी। शनिवार की शुरुआत भी ठंड के साथ हुई। दिन चढ़ते-चढ़ते तापमान भी सुधरने लगा। इससे लोगों को राहत मिली। शनिवार को नगर का अधिकतम तापमान 19 और न्ययूनतम दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...