पूर्णिया, जनवरी 1 -- हरदा, एक संवाददाता।हरदा क्षेत्र में जारी शीत लहर का असर खेती पर साफ दिखने लगा है। जहां गेहूं की फसल को इससे फायदा हो रहा है, वहीं आलू, मक्का, मसूर, सरसों जैसी फसलें प्रभावित हो रही हैं। रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, सहरा, हरदा, कबैया और लालगंज पंचायत के किसान मो. सलीमउद्दीन, संजय पौद्दार, गौतम लाल, सच्चिदानंद साह सहित अन्य किसानों ने बताया कि ठंड से गेहूं की बढ़वार बेहतर हो रही है, लेकिन आलू और मक्का की फसल पर शीत लहर का नकारात्मक असर पड़ रहा है। आलू की फसल को बचाने के लिए किसान दवा और स्प्रे का सहारा ले रहे हैं ताकि पाला और ठंड से नुकसान कम किया जा सके। किसानों ने बताया कि अधिक ठंड के कारण खेतों में पटवन भी नहीं हो पा रहा है। एक ओर जहां ठंड से जनजीवन प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर फसल बचाने की चिंता किसानों को सत...