कटिहार, जनवरी 3 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में लगातार गिरते तापमान, शीत लहर और पाले की आशंका को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) ने किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते बचाव के उपाय नहीं किए गए तो गेहूं, सरसों, आलू और सब्जी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है, जिससे उत्पादन में कमी आना तय है। एडवाइजरी में बताया गया है कि पाला पड़ने की संभावना होने पर किसानों को सबसे पहले सिंचाई पर ध्यान देना चाहिए। हल्की सिंचाई करने से खेत का तापमान बढ़ता है और फसल को ठंड से राहत मिलती है। विशेषकर सब्जी और बागवानी फसलों में शाम के समय सिंचाई अधिक लाभकारी मानी गई है। वहीं पाला पड़ जाने के बाद सुबह हल्की सिंचाई करने से भी नुकसान कम किया जा सकता है। ठंड से बचाव के लिए धुआं प्रबंधन ठंड से बचाव के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.