बिजनौर, जनवरी 3 -- कोहरे,सर्द हवाओं घने बादलों से बढ़ी शीत लहर के कारण लोग घरों से नहीं निकल रहे। ठंड से जनजीवन पर बड़ा असर है। बढ़ती ठिठुरन भरी ठंड ने बच्चों, बुजुर्गों को काफी प्रभावित कर रखा है। घरों में लोग लिहाफ, कम्बल,आग के अलाव, हीटर का सहारा ले रहे हैं। बाजारों में लोग कम नजर आ रहे हैं। जिससे बाजारों की रौनक खत्म हो गई। गर्म सामान की दुकानों पर ही लोग दिखाई दे रहे हैं। कोहरे से वाहनों की चाल धीमी हो गई। कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद किए गए। शनिवार को शीत लहर,घना कोहरा छाने से बढ़ी ठिठुरन से लोग परेशान रहे और घरों में दुपके रहे। मौसम विभाग के मुताबिक धूप निकलने की संभावना नहीं नज़र आ रही है। आज का अधिकतम तापमान 14.2 जबकि न्यूनतम 8.6 नापा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...