लातेहार, दिसम्बर 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में बढ़ती ठंड के बीच ठंड हवा ने लोग को खूब कंपा रहा है। शुक्रवार को दिनभर शीत लहर चली। लोग ठंड से बेहाल हो गए हैं। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़े पहने दिखे। ठंड से बचने के लिए लोग शाम होते ही घर मे दुबक जा रहे हैं। रोज पारा गिरने से ठंड से राहत लोगो को नही मिल पा रही है। सबसे ज्यादा गरीब असहाय और वृद्धों को ठंड ने जीना मुहाल कर दिया है, जिनके पास पर्याप्त गर्म कपड़े नही है। सरकारी कम्बल की भी अब तक आपूर्ति नही हो पाई है। इधर बेजुबान पशुओं का भी हाल बेहाल है। पशु पालक किसी तरह ठंड से मवेशियों को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.