पूर्णिया, जनवरी 11 -- हरदा, एक संवाददाता।पिछले छह दिनों से लगातार जारी शीत लहर ने हरदा क्षेत्र के निःसहाय और गरीब तबके की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, सहरा, हरदा, कबैया और लालगंज पंचायत के निःसहाय लोगों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में बिना पर्याप्त गरम कपड़ों के जीवन किसी तरह कट रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठंड से बचने के लिए थोड़ा-बहुत लकड़ी इकट्ठा कर अलाव जलाकर किसी तरह रात गुजारी जा रही है। कई परिवारों के पास पर्याप्त कंबल या गरम कपड़े तक नहीं हैं, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं पशुपालकों की परेशानी भी कम नहीं है। ठंड से बचाने के लिए पशुओं के घरों को चारों ओर से ढंक कर रखा जा रहा है। पशुओं को झुल ओढ़ाकर और अलाव जलाकर ठंड से बचाने का प्रयास किया जा रहा है, फ...