सहरसा, दिसम्बर 29 -- कहरा। प्रखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र में कई दिनों से जारी शीत लहर के कारण जन जीवन अस्तव्यस्त होकर रह गया है। शीतलहर एवं पछिया हवा की हार कम्पकपा देने बाली हवा के तेज झोंकों के कारण ठंड नित्य बढ़ता ही जा रहा है। ठंड से बचाव के लिए अधिकतर लोग अपने - अपने घरों में लोग दुबके रहते हैं। कोई खास जरूरी कार्य वश ही लोग घर से बाहर निकलते हैं।अलाव के सहारे लोग समय व्यतीत कर रहे हैं। सबसे ज्यादे परेशानी पशु पालकों को हो रहा है। अपने साथ ठंड से पशुओं का भी बचाव करना पड़ता है। ठंड के कारण दूध उत्पादन भी प्रभावित होकर रह गया है। कई दिनों से जारी शीत लहर के कारण कृषि कार्य भी वाधित होकर रह गया है। कई किसानों के अनुसार गेहूं की बुआई के लिए खेतों की नमी सुखने ( कम होने ) के लिए खेत की जुताई करवाया गया। लेकिन कई दिनों से जारी शीत लहर एवं धुप ...