बांदा, दिसम्बर 28 -- बांदा। संवाददाता खेत में सिंचाई करने गए किसान को सर्दी ने जकड़ लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, सर्दी से कोल्ड डारिया और बुखार पेट दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। 11 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गुढा कला गांव के मजरा पौसरा पुरवा निवासी 56 वर्षीय जयपाल पुत्र सहदेव शनिवार की रात फसल की सिचाई करने गया था। तभी सर्दी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं सर्दी से कोल्ड डायरिया चेस्टपेन पेट दर्द से पीड़ित तिंदवारी निवासी 35वर्षीय बंदना, अलिहा निवासी 65वर्षीय जगरनियां, निम्नीपार निवासी 35वर्षीय बिनीता, छनेहरा गांव निवासी 90वर्षीय रूकमंदी, पिपरी गांव निवासी 2वर्षीय कृष्णा, सर्बोदय नगर निवासी 32वर्षीय मालती, एसपी आवास निवासी 35वर्...