गया, जनवरी 5 -- तीन दिनों से गया जी भीषण ठंड के आगोश में है। रात ही नहीं दिन में भी सर्दी कहर बरपा रही है। सोमवार को तो कोल्ड डे रहा। शीतलहर जैसी स्थिति रही। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से कम रहा। सोमवार को न्यनूतम तापमान 5.5 डिग्री रहा और गया जी सूबे में सबसे ठंडा रहा। इस जनवरी का सबसे ठंडा दिन रहा। महज 24 घंटे में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री कम हो गया। गया जी के बाद 5.6 डिग्री पर राजगीर व जीरादेई सबसे सर्द रहा। अधिकतम तापामन भी घटकर 15.4 डिग्री रहा। इस वक्त पिछले साल की तुलना में ठंड काफी अधिक सता रही है। पिछले साल 2025 में 5 जनवरी को अधिकतम 19.0 व न्यूनतम 11.8 डिग्री रहा था। सोमवार को लगातार तीसरे दिन नहीं निकली धूप, कनकनी से जनजीवन प्रभावित रविवार की रात मौसम साफ रहा। सर्द पछुआ चलती रही है। कोहरे का असर नहीं के बराबर रहा। मौसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.