पाकुड़, मार्च 10 -- पाकुड़। नगर परिषद की ओर से शहरी क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त किए जाने को लेकर पुराना टाउन हॉल के पास शीतल पेयजल की सुविधा राहगीरों को मुहैया कराया गया था। लेकिन अब बंद होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। संतोष गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन लाखों रुपए खर्च कर शीतल पेयजल की टंकी लगवा है। परंतु इसकी शुद्ध लेने वाला कोई नहीं है। देखकर ऐसा लग रहा है कि मशीन महीनों से खराब पड़ा है। नगर परिषद का इस ओर ध्यान नहीं है। मशीन से गिरने वाला टैब भी गायब हो गया है। पानी लेने के लिए लोग एक रूपए का सिक्का तो डालते हैं, लेकिन पानी नहीं मिल रहा है। जिस कारण लोग अब चापानल या फिर दुकान में बोतल खरीदकर पानी पी रहे है। स्थानीय दुकानदार रघुनाथ दास ने कहा कि नगर परिषद द्वारा लोगों के सुविधा के लिए शीतल पेयजल की मशीन सड़...