रामपुर, जुलाई 23 -- नगर की शीतल राठौर ने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिससे उनके परिवार में हर्ष का माहौल है और शुभचिंतकों की ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। बीते सोमवार की रात रिजल्ट पता चलने पर शीतल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए क्वालीफाई करते हुए उनका परसेंटाइल 92.9744508 रहा है। मौहल्ला साहूकारा की रहने वालीं 26 वर्षीया शीतल के पिता होरीलाल रिटायर्ड एफसीआई कर्मचारी हैं। पहले प्रयास में असफल रहने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरी बार में नेट उत्तीर्ण कर लिया। मदर टेरेसा इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमन गुप्ता ने बताया कि शीतल ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई उनके संस्थान से की थी। अपनी छात्रा की इस सफलता पर वह गौरवान्वित हैं। शीतल ने स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा कुआंखेड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.