बलिया, जून 15 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत योग सप्ताह कार्यक्रम की शुरूआत रविवार को हुई। कलक्ट्रेट परिसर स्थित चंद्रशेखर उद्यान में उत्सवी माहौल के बीच इसका शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान नपा चेयरमैन संत कुमार गुप्त मिठाईलाल भी थे। शहर के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे विभिन्न वर्ग के लोगों ने जोश के साथ योगाभ्यास किया। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की भी थी। योग प्रशिक्षकों ने उन्हें योगाभ्यास कराया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आनंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों, ब्लॉकों व अन्य स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.