गुड़गांव, मार्च 6 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर में 16 मार्च से 15 अप्रैल तक चैत्र मेले चलेगा। इस मेले को लेकर श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को उपायुक्त (डीसी) अजय कुमार ने चैत्र मेले को लेकर मंदिर परिसर में संबंधित अधिकारियों तथा बोर्ड के सदस्यों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत का एक प्रमुख आस्था स्थल होने के चलते श्री शीतला माता मंदिर में आयोजित होने वाले चैत्र मेले में भारी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मेले में आने वाले श्रद्धालु गुरुग्राम शहर की एक बेहतर छवि अपने मन मे लेकर जाए। इसके लिए मेले से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाए। उन्होंने बोर्ड के सदस्य व मेला प्रबंधन से जुड़े विभिन्न अधिकारियों को निर्देश दिए कि चैत्र मेले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.