प्रयागराज, नवम्बर 8 -- मुट्ठीगंज के बाबूगंज मंडी स्थित मां आनंदी शीतला माता मंदिर के हुए जीर्णोद्धार के बाद शनिवार को महापौर गणेश केसरवानी ने मंदिर का लोकार्पण किया। महापौर ने कहा कि मंदिर हमारी आस्था, आराधना, सेवा और सनातन संस्कृति की ऊर्जा का केंद्र है। संचालन भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा, रामजी केसरवानी, विष्णु त्रिपाठी, अजय अग्रहरि, कमलेश केसरवानी, सुनील केसरवानी, पप्पू कटरा, अशोक गुप्ता, लवकुश केसरवानी, अभिषेक जायसवाल, सुधांशु त्रिपाठी, शत्रुघ्न जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...