भागलपुर, फरवरी 5 -- कहलगांव में शीतला माता जगदंबा का 22वां पाठोत्सव छह फरवरी से आठ फरवरी तक श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित होगा। इस दौरान प्रतिदिन आवाहित देवी-देवताओं का पूजन, शतचंडी पाठ तथा संध्या छह बजे से प्रवचन का आयोजन होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पकड़तल्ला निवासी रामानंद सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह माता रानी का 22वां पाठोत्सव है, जिसमें जगद्गुरु ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य सहित देश के अनेक दिव्य संतों के दर्शन और मूर्धन्य विद्वज्जनों की दिव्य वाणी सुनने का सौभाग्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...