बिजनौर, फरवरी 24 -- माता शीतला देवी की मूर्ति को ढोल नगाड़ों के साथ जलूस के रूप में लाया गया। मोहल्ला मालियान में ट्विंकल पुष्पक के यहां शीतला देवी की मूर्ति की स्थापना मंगलवार को की गई। इस मौके पर हरिद्वार से लाई मूर्ति को महालक्ष्मी नारायण मंदिर में रखा गया और उसके बाद मंगलवार को ढोल नगाड़ों के साथ मूर्ति को ट्विंकल पुष्पक के निवास पर लाया गया। इस दौरान ट्विंकल पुष्पक,रूप किशोर पुष्पक, नेहा पुष्पक, ध्रुव पुष्पक, रितिका, मीरा रानी,श्रवण कुमार, डॉक्टर स्नेहा, अंशुल पुष्पक, सृष्टि, आराध्या, आरना, सत्य प्रकाश, हैप्पी, जॉनी, बेबी, निकिता, सत्य प्रकाश पुष्पक,आयुष, नक्ष,पुष्पक, सुमन, शिवम् पेपसी सहित सैकड़ो भक्त माता शीतला देवी की मूर्ति को लेकर ढोल नगाड़ों के साथ मालियान स्थित आवास पर पहुंचे। जहां मूर्ति की स्थापना कर भंडारे का आयोजन किया गया...