मिर्जापुर, जनवरी 1 -- चुनार। क्षेत्र के अदलपुरा स्थित शीतला धाम मंदिर पर दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओ के लिए ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे मंदिर पर आने वाले श्रद्धालु ठंड से जूझ रहे है। तहसील प्रशासन ने ठंड व शीतलहर से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। मंदिर के पुजारी रूप लाल, अनील साहनी, सोनू आदि ने अलाव जलवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...