मैनपुरी, अप्रैल 29 -- नगरपालिका के वार्ड 6 शीतला धाम के लोग पेयजल की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे थे। समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा था। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी अभियान से वार्ड में 6 ट्यूवबैल एक किलोवाट के स्वीकृत हुए है। जो वार्ड के लोगों को भरपूर पानी उपलब्ध कराएंगे। निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। बीते 4 अप्रैल को हिन्दुस्तान की टीम ने वार्ड में जाकर समस्या का संज्ञान लिया था। जिसमें सबसे ज्यादा पेयजल की समस्या थी। लोग पानी के लिए परेशान रहते हैं। हिन्दुस्तान का अभियान वार्ड वासियों की कसौटियों पर खरा उतरा और पालिका प्रशासन ने एक नहीं 6 एक किलोवाट के ट्यूवबैल स्वीकृत कर दिए। जिसमें 5 ट्यूवबैल की कोठरी बनकर तैयार हो गई व उसमें बोरिंग भी करा दी गई है। जो कुछ समय बाद वार्डवासियों की प्यास बुझाने का कार्य करेंगे। एक ट्यूवबैल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.