उरई, दिसम्बर 31 -- उरई। सर्दी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में बुधवार की सुबह तीखी गलन और शीतलहर के साथ हुई, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह के समय खुले स्थानों पर निकलते ही ठंड का तीखा असर महसूस किया गया। सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई और लोग बेहद जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। हालांकि सुबह करीब 11 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। धूप के चलते दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन ठंड का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगलवार के बराबर ही रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जिससे सुबह और रात में कड़ाके की ठंड बनी रही। शीतलहर और गलन के चलते बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.