हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। पौष माह शुरू होते ही शीतलहर से ठंड में भारी इजाफा हो चुका है। शनिवार के सुबह से ही कनकनी और हल्की धूप व बादल से लोग हलकान होने लगे हैं। कनकनी से बाजार में भी चहल पहल पहले के अपेक्षा कम देखी गई। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने लगे हैं। गांव के लोग बाजार के लिए नहीं निकले। कनकनी से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग और दिहाड़ी मजदूरों को होने लगी है। मजदूर दो जून की रोटी के लिए ठिठुरते हांथ पांव के बावजूद उन्हें कम करना पड़ता है। कई लोंगो ने बरकट्ठा में लाचार, असहाय के लिए कंबल देने और चौक चौराहा समेत जगह जगह अलाव व्यवस्था की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...