सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- सीतामढ़ी। जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आमजन, खासकर जरूरतमंद व असहाय लोगों की सुरक्षा के लिए मुकम्मल इंतजाम किए हैं। डीएम के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र, सभी प्रखंड मुख्यालयों व अंचलों में अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नगर निगम के पदाधिकारी, प्रखंड विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थलों, चौराहों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित अलाव जलाने के इंतजाम किए हैं। इससे कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिल रही है। डीएम ने शीतलहर की तीव्रता को देखते हुए अलाव जलाने का कार्य निरंतर जारी रखने के साफ निर्देश दिए हैं। साथ ही नगर निगम व सभी अंचलों को प्रतिदिन के कार्यों का अद्यतन प्रतिवेदन जिला प्रशासन को देने को कहा है। इससे व्यवस्था पर सतत निगरानी संभव हो सकेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.