अमरोहा, दिसम्बर 30 -- लगातार चल रही शीतलहर के कारण क्षेत्र में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह और रात के समय सर्द हवा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठिठुरन इतनी तेज है कि लोग घरों से निकलने से भी बच रहे हैं, वहीं बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कम नजर आ रही है। मंगलवार सुबह भी कड़ाके की ठंड रही। चल रही शीतलहर से लोगों को कंपकंपी छूटती दिखाई दी। ठंड बढ़ने का सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों, बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ा है। सुबह के समय लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में खेतों पर काम करने वाले किसानों को भी शीतलहर के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाला गिरने से सरसो, आलू की फसलों को नुकसान होने की चिंता बढ़ गई है। ठंड के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ा है। सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.