मऊ, दिसम्बर 17 -- मऊ, संवाददाता। घना कोहरा और सर्द हवा के संयुक्त प्रभाव से बुधवार को जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह से लेकर शाम तक सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छुपे रहे। पूरे दिन दर्शन नही दिए और धुंध छाई रही। वहीं दृश्यता काफी कम होने से सड़कों पर चल रहे वाहनों की चाल रेंगती सी दिखी। कोहरे ने यातायात को प्रभावित किया, बाजारों में चहल-पहल भी कम रह गई और आम जनजीवन सुस्त पड़ा रहा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज हुआ है। जनपद में जहां आमतौर पर सुबह के वक्त सड़कों पर भारी चहल-पहल रहती थी, वहीं अब कोहरे के कारण सड़कें वीरान नजर आ रही है। भारी दृश्यहीनता के कारण सवारी वाहनों सहित बस, ट्रक और अन्य वाहन धीमी गति से यात्रा करते रहे। मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग भी कम संख्या में ही दिखाई दिए। ग्रामीण और स्थानीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.