एटा, जनवरी 9 -- जिले में शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड की स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनसामान्य से आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। इस संबंध में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशानुसार सभी विभागों को सतर्क रहने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी जानकारी के माध्यम से नागरिकों निर्देश दिए गए हैं कि शरीर को पूरी तरह ढककर रखें तथा ऊनी एवं परतदार कपड़ों, टोपी, मफलर व दस्तानों का उपयोग करें। सुबह एवं शाम के समय अत्यधिक ठंड में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दें। गर्म पेय पदार्थ एवं पौष्टिक आहार का सेवन करें, जिससे शरीर की ऊर्जा एवं रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/ दैवीय ...