औरैया, जनवरी 7 -- शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने बुधवार देर शाम दिबियापुर पहुंचकर सार्वजनिक स्थानों पर शीतलहर से बचाव के इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहने मिले। अपर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत दिबियापुर के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पांडे और अन्य अधीनस्थ अधिकारियों के साथ दिबियापुर स्थित फफूंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान यात्री प्रतीक्षालयों, प्लेटफॉर्म और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों को अलाव नियमित रूप से जलाने और जरूरत के अनुसार संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद अपर जिलाधिकारी ने थाने के निकट संचालित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। रैन बसेरा...