औरैया, दिसम्बर 12 -- कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन जरूरतमंदों की मदद में जुट गया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने गरीब, असहाय एवं निराश्रित व्यक्तियों को कंबल वितरित कर जनपद-स्तरीय कंबल वितरण अभियान की औपचारिक शुरुआत की। यह कंबल गेल (इंडिया) लिमिटेड पाता के निगमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि शीतलहर चेतावनी को ध्यान में रखते हुए जिले को 1000 कंबल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सांकेतिक रूप से ज़रूरतमंद आत्माराम, रामशरन निवासी बहादुरपुर, नरोत्तम सिंह निवासी सिकौला और राजरानी निवासी पूर्वा हरवंस को कंबल प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ठंड से किसी भी गरीब को परेशानी न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आपदा लिपिक को निर्द...