बरेली, जनवरी 5 -- पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से सर्दी-गलन और बढ़ गई है। दिन के साथ ही अब रात का पारा भी लुढ़क गया है। बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिन तक शीतलहर के चलते सर्दी और गलन का असर बढ़ेगा। रविवार को दिन में हल्की धूप निकली लेकिन हवाओं के चलते लोगों को सर्दी से खास राहत नहीं मिली। गलन से लोग कांपते रहे और घरों में ही ठिठुरे रहे। दिन में धूप की वजह से तापमान में मामूली इजाफा दर्ज किया गया है। दिन में अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते चौबीस घंटे में दिन के तापमान में करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.