रुडकी, जनवरी 4 -- पिछले एक सप्ताह से शिक्षा नगरी में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। रविवार को सुबह से ही कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। शीतलहर के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। सड़कों पर आम दिनों की तुलना में आवाजाही कम नजर आई, वहीं बाजारों में भी रौनक फीकी पड़ी रही। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट के कारण दिन भर ठिठुरन बनी रही। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के चलते ठंड का असर और भी ज्यादा महसूस किया गया। ठंड के कारण बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.