सहारनपुर, जनवरी 2 -- जिले में इन दिनों शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल रहा है और सर्दी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सहारनपुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान शिमला से भी कम रहा क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार वहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला प्रभारी अमीर आलम के अनुसार गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई और अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री की कमी देखी गई। गुरुवार को सहारनपुर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। अमीर आलम ने बताया कि इस कड़ाके की सर्दी ने शहरवासियों को खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.