बागपत, जनवरी 5 -- बागपत। सोमवार सुबह की शुरुआत शीतलहर के साथ हुई, जिसके चलते लोग घरों में दुबके रहे। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मौसम भी करवट बदलता रहा। चार दिन बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए और धूप निकल आई। जिसके बाद लोगों को लंबे समय बाद ठंड से हल्की राहत मिली। सड़कों से लेकर बाजार तक में चहल पहल बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बागपत में सुबह 11 बजे के बाद सूर्यदेव ने अपनी तेज किरणों के साथ दर्शन दिए। बादलों की हल्की आवाजाही के बीच धूप निकलने से ठंड से जूझ रहे लोगों को कुछ सुकून मिला। दिन के समय कई घंटे तक हल्की धूप खिली रही। जिससे वातावरण कुछ हद तक सामान्य नजर आया। बीच-बीच में बादल सूर्यदेव को अपने आगोश में लेते रहे, लेकिन चंद मिनटों बाद ही फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.