फतेहपुर, जनवरी 7 -- फतेहपुर। गलन भरी सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कभी घना कोहरा तो आसमान में बादलों का डेरा होने के कारण धूप नहीं निकल रही है। जिससे लोग पूरे दिन कांपने को मजबूर हो रहे हैं। बुधवार को भी सुबह से घने बादल छाए रहे। दोपहर बाद करीब दो बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवाओं के आगे धूप भी अपना असर नहीं दिखा सकी। बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़क कर 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 09 डिग्री दर्ज किया गया। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने जिले को जकड़ लिया है। बुधवार को मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अभी दो दिन तक बादल और कोहरा छाने का अनुमान है। उसके बाद तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है। बुधवार को सुबह कोहरा तो नहीं रहा लेकिन बादल छाए रहे। गलन भरी हवाओं की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा और सड़क-बाजारों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.