आजमगढ़, दिसम्बर 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इंसान से लेकर पशु-पक्षी तक बेहाल हैं। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से गलन भरी ठंड ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी है। शुक्रवार को जिले का अधिकत तामपान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने तापमान में अभी और गिरावट का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। जिले में एक सप्ताह से जहां बादलों की आवाजाही लगी हुई थी, वहीं अब शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। इसके साथ ही सर्द हवा से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। चार दिनों से दोपहर बाद निकल रही धूप भी सर्द हवा के आगे फीकी पड़ जा रही है। गुरुवार देर शाम से ठंड का प्रकोप तेज हो गया। कोहरे के चलते शुक्रवार भो...