अमरोहा, दिसम्बर 29 -- जिले में ठंड का सितम जारी है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर से लोग कांप उठे हैं। रविवार को भी पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर के चलते लोग घरों में दुबके रहे। बाजार अन्य दिनों की अपेक्षा जल्द बंद हो गए। सड़कें खाली-खाली नजर आई। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज खराब चल रहा है। रविवार को कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिली। पूरे दिन आसमान में कोहरे की चादर तनी हुई है। बादलों का डेरा रहा। इसी कारण सूर्य देव नहीं दिखाई दिए। शाम होते-होते बर्फीली हवाएं चलने लगी और कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोग घरों में दुबक गए। बर्फीली हवाओं के चलने से बढ़ी ठिठुरन से लोग कांपते रहे। अंगीठी, हीटर, गैस बर्नर, अलाव, लकड़ी, कोयला आदि जलाकर ठंड से बचाव का प्रयास किया गया। शाम सात बजते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। दुकानदार दुकानें बंद करके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.