अमरोहा, दिसम्बर 31 -- अमरोहा, संवाददाता। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद बुधवार को जिले में जबरदस्त शीतलहर के प्रकोप से लोग कांप उठे। बर्फीली हवा ने लोगों को घरों के भीतर ही दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। सड़क यातायात प्रभावित हुआ, बाजारों में भी सन्नाटा पसरा दिखा। लोग अलाव, हीटर से राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे। शाम ढलते ही सर्दी फिर से बढ़ गई। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान लुढ़क कर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक अगले एक सप्ताह तक शीतलहर का प्रकोप जिले में जारी रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फ गिरने से मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर जारी है। वहीं बीते दो दिन से जिले में सूरज के दर्शन भी नहीं हुए हैं। खराब मौसम और शीतलहर से लोग कांप उठे है...