कानपुर, दिसम्बर 26 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश शीतलहर और कोहरे के रेड अलर्ट में आ गया। इसमें कानपुर भी शामिल है। कोहरे की दृश्यता फिर शून्य रही। दिन में भी कोहरे और धुंध से 4.7 डिग्री पारा गिर गया। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन और कंपकंपी अपने चरम पर पहुंच गई। कोहरे के साथ पाला भी गिरने लगा। किसानों को इससे बचाव की सलाह दी जा रही है। आईएमडी के अनुसार, रविवार को भी रेड अलर्ट रहेगा। नवंबर के बाद दिसंबर माह में भी खूब सर्दी पड़ रही है। अंतिम सप्ताह में इसकी तीव्रता बढ़ती जा रही है। जेट स्ट्रीम की ऊंचाई घटते ही कश्मीर से लेकर बिहार तक लोग सर्दी से कांप गए। गलन भी अपने पीक पर चली गई। सुबह से इसकी शुरुआत हुई लेकिन शाम होते ही यह खतरनाक स्थिति में चली गई। गुरुवार-शुक्रवार और शुक्रवार-शनिवार कोहरा खूब रहा। घने कोहरे को इस बात से समझा जा सकता है कि एयरफोर्स...