मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- जनपद में इन दिनों ठंड का कहर इस तरह बरपा है कि रात का तापमान भी गिरकर 6.5 डिग्री पहुंच गया। बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात यह हैं कि सुबह और शाम के समय लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं, अन्यथा अधिकांश लोग रजाई और कंबलों में दुबकने को मजबूर हैं। कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है जो नियमित रूप से सुबह की सैर (मॉर्निंग वॉक) पर जाते थे। ठंड का कहर इस तरह बरपा है कि रात का तापमान भी गिरकर 6.5 डिग्री पहुंच गया। दोपहर के समय सूरज निकलने के बावजूद, शीतलहर की तीव्रता इतनी अधिक है कि धूप की तपिश ठंड से राहत दिलाने में नाकाम साबित हो रही है। गुरुवार को तापमान अधिकतम 15.8 व न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।उधर बाजारों की रौनक गायब है। शाम होते ही बा...