गया, दिसम्बर 19 -- शीतलहर में 200 से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था डीएम ने दिया निर्देश जहां जरूरत मंद दिखें कंबल प्रदान करें शीतलहर और ठंड से बचाव को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की एडवाइजरी - बचाव गया जी, प्रधान संवाददाता आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलें में 200 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। विभिन्न प्रखंड, अंचल, नगर निकाय क्षेत्रों में चयनित स्थानों, चौक चौराहों पर यह इंतजाम किया गया है। इसके लिए 1746 किलोग्राम से अधिक लकड़ी का वितरण किया गया है। शीतलहरी के बाद डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाज के अंतिम पक्ति में रहने वाले व्यक्तियों के लिए अलाव की हर संभव व्यवस्था करें। सभी पदाधिकारी अलाव जलने के संबंध में जांच करें। साथ ही जहां असहाय व्यक्ति दिखें उनतक कंबल उपलब्ध कराएं। आपदा प्रबंधन विभाग ने शीतलहर और ठंड से बचाव के ल...