किशनगंज, जनवरी 12 -- किशनगंज, संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप के बीच स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतना बेहद आवश्यक हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण सर्दी, खांसी, बुखार, सांस संबंधी परेशानी और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं और लापरवाही से बचें। गर्म कपड़े पहनना, गर्म पानी पीना, धूप सेंकना और अनावश्यक घर से बाहर न निकलना इस मौसम में सबसे कारगर उपाय माने जा रहे हैं। ठंड में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव डीआइओ डॉ़ देवेन्द्र ने कहा कि शीतलहर के दौरान बीमारियों से बचने के लिए सतर्क रहना ही सबसे बेहतर उपाय है। उन्होंने कहा कि लोग हमेशा पूरे शरीर को ढकने वाले गर्म कपड़े पहनें और विशेष रूप से बच्चों एवं...