अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण ठंड व शीतलहर के बीच भी लोग फुटपाथ, चौराहों व बस स्टैंड पर रात गुजार रहे हैं। शेल्टर होम व रैन बसेरे में लोग नहीं जा रहे हैं। ठंड से बचाव को लेकर तीन शेल्टर होम व पांच अस्थाई रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। लेकिन उनमें लोग कम जाते हैं। नगर निगम सचल दल की टीम रात को बाहर सोने वालों को फुटपाथ से उठाकर रैन बसेरे में भिजवा रही है। नगर निगम ने नौरंगीलाल, मसूदाबाद, सूतमिल पर अस्थाई रैन बसेरे बनवाए हैं। जबकि गांधी पार्क, भुजपुरा, गूलर रोड पर स्थाई शेल्टर होम संचालित हो रहे हैं। अस्थाई शेल्टर होम में सभी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा अस्थाई रैन बसेरे में वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है। चारपाई के साथ कंबल, गद्दे, रजाई, तकिया, चादर दिया जा रहा है। हीटर भी टेंट में लगाया गया है। निगरानी के लिए सीसीटी...