औरैया, जनवरी 10 -- औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने शनिवार को ग्राम पंचायत बूढ़ादाना पहुंचकर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए। ठंड से राहत देने के उद्देश्य से एक सैकड़ा से अधिक लोगों को कम्बल दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है और सक्षम लोग भी आगे आकर सहयोग करें। उन्होंने महिलाओं से संवाद कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मोहित सिंह समेत अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.