कन्नौज, जनवरी 31 -- कन्नौज। भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए गोवंश संरक्षण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जिले के सभी खण्ड विकास अधिकारियों और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि विकास खण्डों में संचालित सभी गोवंश आश्रय स्थलों में ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। डीएम के निर्देश के बाद पशुपालन विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरदूल सिंह ने बताया कि जिले में स्थायी, अस्थायी, कांजी हाउस और कान्हा उपवन सहित कुल 163 गोवंश आश्रय स्थल संचालित हैं। सभी आश्रय स्थलों में गोवंशों को शीतलहर से बचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.