औरैया, जनवरी 2 -- बढ़ती शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत हर्राजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए। इस दौरान एक सैकड़ा से अधिक लोगों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कम्बल दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब, निर्बल और असहाय लोगों को कम्बल उपलब्ध कराना सबसे पुनीत कार्य है। जिलाधिकारी ने समाज के सक्षम वर्ग से भी अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि शीतलहर के दौरान कोई भी गरीब व्यक्ति बिना सहायता के न रहे, इसके लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति 0.5 को बढ़ावा देते हुए स्थानीय वृद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.