ललितपुर, जनवरी 3 -- भीषण सर्दी में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। जिले के सभी सेल्टर होम्स में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। सभी उप जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर ठंड से बचाव के इंतजामों का जायजा लेते रहें। यह निर्देश जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने दिए। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत आठवीं कक्षा तक के विद्यालयों को 14 जनवरी तक तथा माध्यमिक विद्यालयों को पांच जनवरी तक बंद करने के निर्देश भी जारी कर दिये हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 156 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। तीन हजार छह सौ कम्बल प्रशासन और एक हजार दो सौ कम्बल स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से अब तक बांटे जा चुके हैं। राहगीरों व असहाय व्यक्तियों के लिए सर्वसुविधायुक्त कुल 12 सेल्टर होम उपलब्ध हैं। जिनमें से छह नगरीय और छह विकासखण्डों ...